फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सेवा समितियों की राह देख रही तालाबों की सफाई

विज्ञापन
सुरियावां नगर के निमकौडिया तालाब के घाट पर गिरा पेड़ ।संवाद
विज्ञापन
लोक आस्था के महापर्व डाला छठ में पांच दिन का समय बचा है, लेकिन जिले के घाटों व उसकी तरफ जाने वाले रास्तों की तैयारियां अभी अधूरी है।
विज्ञापन

अभी तक तालाबों की सफाई नहीं हो सकी है। सुरियावां के बावनबीघा निमकौड़िया तालाब के पास 13 मई को गिरा पेड़ नहीं अब तक हटाया गया है। तालाब पर गंदगी का अंबार है।
वहीं कई कच्चे तालाबों के पास स्थिति काफी दयनीय है। प्रशासन सेवा समितियों के भरोसे है। एसपी अभिनव त्यागी के अनुसार जिले में 57 स्थानों पर छठ पूजा होती है।
विज्ञापन

इस बार डाला छठ का पर्व 13 नवंबर से नहाय-खाय से शुरू होगा। वहीं रविवार को शाम का अर्घ्य और सोमवार को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा।
जिले में ज्ञानपुर के ज्ञान सरोवर, सुरियावां के निमकौड़ियां, रामपुर और सीतामढ़ी गंगा घाट के अलावा दुर्गागंज में बहू-बेटी घाट पर बड़े स्तर पर डाला छठ का पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा गांवों में जगह-जगह महिलाएं डाला छठ की पूजा करती हैं। छठ पर्व में अब भले ही पांच दिन का समय बचा है, लेकिन घाटों की तरफ जाने वाले मार्ग और घाटों की स्थिति अब भी काफी बदहाल हाल है।खासकर कच्चे तालाबों के पास सुविधाएं अब भी सेवा समितियों के भरोसे है। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने घाटों की पड़ताल की। घाटों पर सफाई का अभाव मिला। वहीं घाटों की तरफ जाने वाले रास्ते में जर्जर व संकरे मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें