फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा: काशी में तीन राज्यों की सजेंगी झांकियां, देवों के दर्शन और शौर्य प्रदर्शन की दिखेगी झलक

Thu, 16 Oct 2025 06:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Govardhan Puja 2025: भगवान गोवर्धन की छवि के साथ 10 घोड़े पर राधा-श्रीकृष्ण, शिव जी, हनुमान जी, मां काली, दुर्गा जी, श्रीरामदरबार आदि देवी-देवताओं के स्वरूप विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा 2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बनारस में गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा समिति की ओर से पांच किमी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार इसमें यूपी, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के अलावा लोक संस्कृति पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। वहीं भारत-चीन सीमा पर बने रेजांगला के अहिरधाम स्थल को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीशचंद्र यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव अतिथि होंगे।

विज्ञापन


गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू, संयोजक कैलाश यादव और जयप्रकाश यादव ने बुधवार को बताया कि शोभायात्रा हथुआ मार्केट चेतगंज से दोपहर 12 बजे गाजेबाजे के साथ निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ विधायक मल्हनी लक्की यादव और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष राहुल झांसला करेंगे। 

विनोद यादव ने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनेंगे और पुष्पवर्षा कर लोग अभिनंदन करेंगे। शोभायात्रा लहुराबीर, पिपलानी कटरा, लोहटिया, मैदागिन, विशेश्वरगंज, मच्छोदरी, मुकीमगंज होते हुए शाम को नमोघाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचेगी। यहां मंत्री गिरीशचंद्र यादव, शिवपाल यादव सहित विशिष्टजनों की मौजूदगी में सम्मान समारोह, सांस्कृतिक संध्या के बाद वक्ता विचार रखेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

10 फीट के बाहुबली हनुमान जी व बचउबीर के शेर युद्ध की झांकी
मथुरा और वृंदावन से मयूर नृत्य, गोवर्धन लीला, 10 फीट के बाहुबली हनुमान, छह फीट के ऊंचा गुरिल्ला प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य पर अहिरऊ रउतारी, बीर अल्हा, ऊदल, सोनभद्र की जनजातीय कर्मा नृत्य, हरियाणा के यादव समाज के कलाकार 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान 114 यादव सैनिक चीन के 24 सौ चीनी सैनिकों का हराया था। उनके शौर्य को प्रदर्शित करेंगे। गोवर्धन लीला, लोरीक पत्थर, बचउबीर से शेर से युद्ध की झांकी के अलावा पटा-बनेठी आदि शस्त्र कौशल का प्रदर्शन भी दिखेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट सेवा के लिए होंगे 10 को गोवर्धनश्री सम्मान
गोवर्धनश्री सम्मान 10 लोगों को दिया जाएगा। विनोद यादव गप्पू ने बताया कि इस सम्मान के लिए यादव समाज के ऐसे लोग जो खेल, राजनीति, प्रशासनिक सेवा, व्यापार, वकालत, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहे हैं, उनका चयन कर सम्मानित किया जाएगा। यादव समाज के ही यूपी बोर्ड में पिछले साल एक छात्र और एक छात्रा के सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले को 51-51 हजार रुपये की छात्रवृत्ति की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें