फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खुद की मदद के लिए मिले 51000 रुपये से कराया भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना घर आश्रम में रह रहे 90 वर्षीय दिव्यांग पुरुषोत्तम ने की अपनी आखिरी इच्छा पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। देव दीपावली के अवसर पर अपना घर आश्रम वाराणसी में आवासित 90 वर्षीय दिव्यांग पुरुषोत्तम ने प्रभु भंडारे का आयोजन कराया। पुरुषोत्तम आश्रम में आने से पहले भीख मांगते थे। इससे उनके बैंक अकाउंट में लगभग 51000 रूपए जमा हो गए थे। उन्होंने बताया कि सारे पैसे भीख मांगकर इकट्ठा किए। ये पैसे वह अपना घर आश्रम में रह रहे सभी लोगों पर खर्च करना चाहते हैं। शुक्रवार शाम को उनकी इच्छानुसार सभी लोगों के लिए पूड़ी, बूंदियां और पनीर की सब्जी की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

पुुरुषोत्तम मध्यप्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं। बीते दस सालों से राजातालाब के एक मंदिर में रहते थे। दिव्यांग होने की वजह से लोग उनकी मदद करते थे। अपना घर आश्रम संस्थापक डॉ. के. निरंजन ने बताया कि डेढ़ साल पहले इन्हें आश्रम में लाया गया। इनके परिवार में कोई न होने की वजह से इन्हें आश्रम में शरण दी गई। पुरुषोत्तम ने बताया कि जीवन के अंतिम समय में लोगों के लिए कुछ करने की मन में इच्छा थी। इसी वजह से उन्होंने एक एक रुपये इकट्ठा करके जोड़े गए पैसे भंडारे में लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें