फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सरयू नदी में दोस्तों संग नहाने गए गोरखपुर के छात्र की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर के समीप सरयू नदी में अपने दोस्तो संग स्नान करने आए एक छात्र की गहरे पानी में चले जाने से नदी में डूबकर मौत हो गई। छात्र गोरखपुर का रहनेवाला था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाविकों की मदद से चार घंटे बाद शव को बरामद कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन



मंगलवार को अपराह्न करीब एक बजे गोरखपुर जिले के कस्बा बड़हलगंज गोला मुहल्ला कोतवाली निवासी आफताब आलम (17) पुत्र वाजीद आलम जो दसवीं का छात्र था। अपने 10 दोस्तों के साथ दोहरीघाट रामपुर धनौली के समीप सरयू नदी मे स्नान करने आया था। स्नान करते वक्त आफताब गहरे पानी मे चला गया। जिससे नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इधर कुछ देर बाद उसके साथियों को जब आफताब दिखाई नहीं दिया तो वे खोजने और चिल्लाने लगे। तभी नाविको को भी खबर लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी खोजबीन के चार घंटे बाद नाविको ने कटिया से फंसा कर शव को ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवारजनों के करूण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां रेहाना थाने मे अपने बेटे के शव को देखते ही दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक तीन भाई था जो सबसे बड़ा था। मृतक का पिता मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें