यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू।
- फोटो : अमर उजाला
Sawan: सावन के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि यातायात व्यवस्था शनिवार की रात आठ बजे से 11 अगस्त की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान भारी, मालवाहक और अन्य वाहनों के लिए कई मार्गों में बदलाव किया गया है।
चंदौली से मुगलसराय होते हुए वाराणसी जाने वाले सभी भारी एवं मालवाहक वाहनों को गोधना चौराहे से हाईवे की ओर डायवर्ट कर वाराणसी भेजा जाएगा।
बबुरी की ओर से आने वाले वाहनों को गोधना चौराहे से अखरी बाईपास की तरफ भेजा जाएगा। गंजी प्रसाद तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को भी गोधना चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
पड़ाव से वाराणसी की ओर जाने वाले भारी और मालवाहक वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेजा जाएगा। चंदौली से जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की ओर जाने वाले कार, मालवाहक और छोटे वाहनों को पंचफेड़वा रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।