फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अचानक बेपटरी हुई मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा, घंटों परिचालन रहा बाधित

Wed, 20 Jun 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
चुनार में बेपटरी हुई मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हावड़ा-दिल्ली रूट के मुगलसराय-मिर्जापुर खंड में चुनार के समीप बुधवार को शाम मालगाड़ी के दो बोगी बेपटरी हो गए। इससे लगभग डेढ़ घंटे तक दिल्ली हावड़ा रूट की चुनार जंक्शन का मेन लाइन बाधित रहा। इसे कारण आधा दर्जन ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही। डेढ़ घंटे बाद मेन लाइन से ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। 

मुगलसराय जंक्शन से इलाहाबाद जा रही सीएमएलके कार कैरियर मालगाड़ी के दो डिब्बे चुनार जंक्शन के मेन लाइन से यार्ड में सेंटिंग के दौरान 3.45 बजे पटरी से उतर गए। इसकी सूचना उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के अधिकारियों को दे दी गई। इसके बाद टीम पहुंची।
विज्ञापन


फिर मेन लाइन पर खड़े मालगाड़ी के छह डिब्बों को बीच से अलग कर दूसरे ट्रैक पर लाया गया। इसके बाद पांच बजकर 20 मिनट पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस घटना से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल समेत आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।

अप सुविधा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस मुगलसराय में खड़ी कर दी गई थी। बताते चलें कि कार कैरियर मालगाड़ी से कार ले जाई जाती है। यह अन्य मालगाड़ियों से अलग होती है।

इसे मेन लाइन या फिर उसके बगल की लूप लाइन पर लिया जाता है, लेकिन इसे चुनार जंक्शन के यार्ड में सात नंबर लूप लाइन पर लिया जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हो गई।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे अधिकारी एडीआरएम एके दिवेदी, एनामुल हक व एके गुप्ता एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन से इलाहाबाद से रवाना हो चुके हैं। वे घटना की जांच करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें