फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर, अब गाजीपुर से चलेगी ट्रेन

Sun, 07 May 2017 02:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई एवं महानगर कोलकाता के बाद रेलवे गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से जम्मू के लिए नई ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


अब देवी मां के दर्शन करने जाने वाले भक्तों को दूरदराज के स्टेशनों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस ट्रेन के इस महीने से ही चलने की संभावना है।  रेलवे की ओर से जिले में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

इसके तहत घाट स्टेशन के पास वातानुकूलित सब्जी भंडारण केंद्र जहां तैयार हो चुका है, वहीं शहर के अफीम फैक्ट्री के पास क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान एवं गोड़ा शहरी के पास वाशिंगपिट का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ये बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे। यही नहीं जिला मुख्यालय के प्रमुख सिटी रेलवे स्टेशन सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य कराया गया है। सिटी रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम, वीआईपी हाल, एस्कलेटर, फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है।

स्टेशन को आकर्षक बनाने के लिए जोरशोर से उसका कायाकल्प किया जा रहा है। यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से कई सवारी गाड़ियों के साथ ही कुछ नई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली के लिए 22419 अप-22420 डाउन सुहेलदेव एवं इसके बाद कोलकाता के लिए वाया वाराणसी 22323 डाउन एवं 22324 अप एवं वाया बलिया 13121 डाउन एवं 13122 अप शब्दभेदी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जिले के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। उनकी सुविधा के लिए कुछ दिन पहले सिटी रेलवे स्टेशन से 19041/19042 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है।

इस गाड़ी का नियमित संचालन बांद्रा टर्मिनस से 23 अप्रैल तथा गाजीपुर सिटी से 25 अप्रैल से किया जा रहा है। लंबे समय से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने के लिए जम्मू के लिए ट्रेन सुविधा का इंतजार कर रहे मां के भक्तों की मुराद पूरी होने जा रही है। रेलवे जल्द ही यहां से जम्मू के लिए नई ट्रेन चलाएगा। इस सुविधा के इस माह शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें