लखनऊ में 11 अप्रैल को होने वाले सोनार महासमागम में शामिल होने के लिए बनारस के स्वर्णकारों ने बुधवार को मैदागिन स्थित एक होटल में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक रवि सर्राफ ने कहा कि 11 अप्रैल को सोनार स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी व सदस्य अधिक से अधिक संख्या में रविंद्रालय सभागार लखनऊ में पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। पूर्वांचल अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने कहा कि जिस तरह से अन्य समाज को राजनैतिक पार्टियां भागीदारी देती हैं, उसी तरह से सोनार समाज को भी मिलना चाहिए।
जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने कहा कि सोनार महासमागम में स्वर्ण कला बोर्ड के गठन, आईपीसी की धारा 411/412 परिवर्तित बीएनएस 317 में पुलिसिया उत्पीड़न, साहूकारी लाइसेंस की बहाली, स्वर्ण व्यवसाइयों को सशक्त न्याय दिलवाने और स्वर्ण व्यवसायियों को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने का मुख्य मुद्दा होगा। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बेबी सेठ ने कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए एकता बनाएं तभी देश ही राजनीतिक पार्टियों स्वर्णकार समाज के महत्व को जानेंगी। नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने कहा कि सोनार समाज का सभी दलों ने शोषण किया है लेकिन अब सोनार समाज जागरूक हो चुका है। संचालन कमल कुमार सिंह तथा धन्यवाद प्रकाश महासचिव अरुण सोनी ने दिया। इस दौरान दयाशंकर सेठ, कमलेश चंद्र वर्मा, ईश्वर चंद्र वर्मा, शुभम सेठ गोलू, श्याम सुंदर सिंह, विष्णु दयाल सेठ समेत कई लोग मौजूद रहे।