यात्री के पास से चैन, लाकेट और घडी में बरामद सोना।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को एक यात्री के पास से 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना बरामद किया गया। कस्टम ने सोना को जप्त कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई98 से पहुंचे यात्रियों की एयरपोर्ट पर जांच की जा रही थी। एक यात्री के ऊपर कस्टम अधिकारियों को सन्देह हुआ, जिसके बाद यात्री की सघनता से जांच की गई। यात्री के हाथ में अंगूठी, चैन और घड़ी में सोना पाया गया।
कस्टम की जांच में करीब 350 ग्राम से अधिक का सोना बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 13 लाख 94 हजार से अधिक रुपए बताई गई। इससे पहले मंगलवार को भी इंडिगो के विमान 6ई 98 से बैंकाक से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे दो यात्रियों से 11 लाख 44 हजार रुपए कीमत का सोना बरामद किया गया था।