फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Trafficking: मलाशय में रखकर शारजाह से लाया 633 ग्राम सोना, इस हरकत ने बिगाड़ा खेल, कस्टम विभाग ने पकड़ा

Mon, 23 Oct 2023 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

एक युवक शारजाह से मलाशय में छिपाकर 633 ग्राम सोना लेकर आया। जिसकी कीमत 38 लाख रुपये बताई गई है। चेकिंग के दौरान आरोपी की हरकत संदिग्ध लगी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शनिवार की रात तस्करी का सोना बरामद किया गया है। 633 ग्राम सोना मलाशय में छिपाकर और कैप्सूल में रखकर लाया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 38 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन


सोने का मूल्य 50 लाख रुपये से कम था, इसलिए जरूरी औपचारिकता के बाद यात्री को छोड़ दिया गया। सोना जब्त कर लिया गया है। कस्टम के मुताबिक, शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एआई 184 शनिवार की रात आठ बजे एयरपोर्ट पहुंची। एक-एक यात्री की जांच की जा रही थी। 

इसी बीच चौबेपुर निवासी संदीप की गतिविधि संदिग्ध लगी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कैप्सूल के माध्यम से मलाशय में रखे सोने की पुष्टि हुई। सोना बरामद कर लिया किया गया। आरोपी ने बताया कि वह जुलाई में टूरिस्ट वीजा पर नौकरी करने के लिए शारजाह गया था। 
विज्ञापन


वीजा समाप्त होने और नौकरी नहीं मिलने पर कुछ लोगों से मदद मांगी थी। उन लोगों ने टिकट और अपना सामान पहुंचाने की बात कही थी। यह भी कहा था कि पकड़े नहीं जाओगे। 
विज्ञापन

शारजाह से सोना तस्करी का बड़ा खेल
सोना तस्करी का बड़ा खेल शारजाह से चल रहा है। जनवरी से अब तक तस्करी का सोना कई बार बरामद किया जा चुका है। यह चौथा मामला है, जब मलाशय से सोना बरामद किया गया। हाल ही में डीआरआई ने भदोही और वाराणसी से करीब 18 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें