बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो के विमान से बैंकाक से आए दंपती से लॉकेट, अंगूठी और मोबाइल कवर से 254.75 ग्राम सोना बरामद हुआ। कस्टम की टीम सोना जब्त कर दोनों से पूछताछ की। दंपती गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी बताए गए हैं।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो के विमान 6 ई 98 से बैंकाक से आए दंपती के पास से 10 लाख 36 हजार 708 रुपये मूल्य का सामान बरामद हुआ। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दंपती सोने की प्लेट बनाकर उसे अपने लॉकेट, अंगूठी और मोबाइल व उसके कवर के बीच छुपा कर लाए थे।