फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकिंग चार्ज में छूट, घर तक सोना-चांदी की डिलिवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सप्ताह में तीन दिन खुल रहे सराफा प्रतिष्ठानों पर सोने और चांदी की चमक धीरे-धीरे बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण तो कुछ सोने-चांदी के भाव में तेजी और शादी मुहूर्त निरस्त होने के कारण ग्राहकों की कमी बनी हुई है। वहीं ग्राहकों की सुविधाओं को लेकर ज्वेलर्स तमाम तरह के आकर्षक ऑफर भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

रथयात्रा स्थित एक शोरूम में 7.5 से 30 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज में छूट और पुराने ग्राहकों के लिए होम डिलिवरी और फ्री सर्विस की सुविधा दी जा रही है। चौक, गोदौलिया सहित अन्य सराफा प्रतिष्ठानों पर भी कुछ ऐसी ही सुविधा दी जा रही हैं। जिनके यहां शादियां निरस्त नहीं हुई है, वह खरीदारी को पहुंच रहे हैं। ज्वेलर्स के अनुसार लॉकडाउन से पहले सोना जहां 42000 से 43500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 39000 रुपये किलो था तो वहीं अब सोना 48600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 48200 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
गोल्ड में हो रहा इन्वेस्ट
सराफा कारोबारियों के अनुसार ग्राहक सोने में निवेश करने को लेकर खरीदारी कर रहे हैं। उन्हें यकीन है कि सोने में निवेश करने का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। इस लिहाज से मध्यम वर्गीय परिवार के लोग भी सोना में इन्वेस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

जून के बाद नवरात्र में ही बिक्री
कोरोना के चलते थोक बाजार की चमक फीकी है। चौक के सुडिया में सबसे बड़ा सराफा का कारोबार होता है। पूर्वांचल सहित बिहार, झारखंड के खरीदार भी आते हैं। कारोबारियों के अनुसार इस माह ही लग्न है, इसमें जो खरीदारी हो जाएगी, उसके बाद फिर नवरात्र में ही बिक्री संभव है।
अधिकतर ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज में छूट दे रहे हैं और डिजिटल कॉन्फ्रेंस करके गहना पसंद करा कर होम डिलिवरी दे रहे हैं। साथ ही किस्तों में भी गहना उपलब्ध करा रहे हैं। - सत्यनारायण सेठ, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ
इन्वेस्ट के नजरिए से भी खरीदारी हो रही है। तीन दिन दुकान खुल रही तो कुछ न कुछ खरीदारी हो रही है। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज के बाद ही दुकान में प्रवेश दिया जा रहा है। - मयंक अग्रवाल, सराफा कारोबारी, गोदौलिया
गहने के मूल्य के आधार पर मेकिंग चार्ज में छूट दी जा रही है। ग्राहकों के पसंद पर उन्हें घर तक गहना पहुंचाया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जा रहा है। - शैलेश वर्मा, प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ
घर तक डिलिवरी की सुविधा और मेकिंग चार्ज में छूट दह जा रही है। ग्राहकों के आने का क्रम तीन दिन बना हुआ है। सोने-चांदी का भाव बढ़ने से भी ग्राहक अभी खरीदारी से बच रहे हैं। - राजीव वर्मा, सराफा कारोबारी, चौक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें