फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मॉर्च्युरी में महिला का शव रखने के दौरान चुराया सोने का कड़ा, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Wed, 14 May 2025 01:02 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सवाल ये उठ रहा है कि क्या अब पोस्टमार्टम हाउस भी ऐसे लोगों के हवाले है जहां चोर रहते हैं। चितईपुर थाने की पुलिस ने अस्पताल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है और आरोप है कि मॉर्च्युरी में महिला का शव रखने के दौरान उसका सोने का कड़ा चुरा लिया था।
 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में एक महिला की मौत के बाद उनका शव मॉर्च्युरी में रखने के दौरान एक कर्मचारी ने सोने के तीन कड़े चुरा लिए। परिजनों की शिकायत पर सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चितईपुर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीनों कड़े बरामद कर लिए।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान भदोही के गोपीगंज थाने के घनश्यामपुर गांव के मूल निवासी और कंचनपुर में रहने वाले राहुल पाल के रूप में हुई है। मिर्जापुर के अहरौरा के चौक बाजार की रहने वाली बीना केशरी की बेटी नैंसी की सगाई बीते दो मई को मंडुवाडीह स्थित वृंदावन पैलेस से थी।

सगाई के दौरान रात में बीना केशरी की तबीयत खराब हुई तो उन्हें भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बीना केशरी के दामाद विमल केशरी ने पुलिस को बताया कि इलाज के दौरान उनकी सास की मौत हो गई। शव को मॉर्च्युरी में रखने के दौरान बीना के सोने के तीन कड़ा गायब हो गए।
विज्ञापन


विमल की शिकायत पर चितईपुर थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने हॉस्पिटल के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कर्मचारी राहुल पाल की करतूत उजागर हो गई। चितईपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी राहुल को चिह्नित कर सुंदरपुर चौकी प्रभारी रवि पांडेय ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें