फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैंट स्टेशन से 1.95 करोड़ रुपये के सोने-हीरे के आभूषण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




गुजरात के सूरत निवासी हैं दोनों कर्मचारी, जौनपुर जा रहे थे माल लेकर


आयकर अधिकारियों को नहीं दिखा सके पुख्ता बिल, माल जब्त



माई सिटी रिपोर्टर



वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और एसआईबी ने शुक्रवार सुबह 1.95 करोड़ रुपये के सोने-हीरे के आभूषण के साथ दो यात्रियों को हिरासत में लिया। सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने डायमंड जड़ी घड़ी, हीरे की चेन, सोने की अंगूठियां समेत अन्य बहुमूल्य आभूषणों की जांच की। गुजरात निवासी दोनों यात्रियों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि आभूषण जब्त कर लिए गए। दोनों युवक बरामद आभूषणों के संबंध में संतोषजनक और पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।



कैंट जीआरपी की पूछताछ में गुजरात के सूरत निवासी गौतम सांवलिया और रौनक कुमार ने बताया कि वे सूरत स्थित शिवाय ज्वैलर्स के कर्मचारी हैं। उन्हें आभूषण लेकर जौनपुर जाना था। उन्होंने बताया कि कुछ माल रास्ते में बेच चुके हैं, जबकि शेष माल की डिलीवरी जौनपुर में करनी थी। दोनों कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर जौनपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंट जीआरपी के सीओ कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान बैग से डायमंड जड़ी घड़ी, सोने की चेन, सोने की अंगूठियां समेत अन्य कीमती आभूषण बरामद हुए। कुल 1 किलो 381 ग्राम आभूषण की कीमत एक करोड़ 95 लाख 64 हजार 897 रुपये आंकी गई है। बरामद सामान के संबंध में प्रस्तुत बिल संतोषजनक नहीं पाए गए। जीआरपी की सूचना पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दस्तावेजों का मिलान किया, लेकिन उनसे संतुष्ट नहीं हुई। फिलहाल दोनों यात्रियों को छोड़ दिया गया है, जबकि आभूषण जब्त कर लिए गए हैं। पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही आयकर विभाग की टीम जब्त माल छोड़ेगी। बरामदगी करने वाली टीम में कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर, एसआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, एसआई सुनील कुमार गुप्ता, अखिलेश मिश्रा और अश्विनी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें