फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र: 78 साल से मूर्ति स्वरूप में पूजी जाती हैं देवी, आनंदमयी आश्रम में चली आ रही है परंपरा

Fri, 05 Apr 2024 10:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Navaratri: विश्वनाथ मंदिर की कालिका गली में आचार्य महेश मिश्र की ओर से 26 साल से मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा होती है। वहीं, आनंदमयी आश्रम में मां की प्रतिमा स्थापित कर पांच दिनों तक विशेष पूजा होती है। बंगीय पद्धति से होने वाली इस पूजा में देशभर से अनुयायी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
नवरात्रचैत्र नवरात्र - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र पर काशी में 78 साल से मां भगवती मूर्ति स्वरूप में पूजी जा रही हैं। शिवाला स्थित आनंदमयी आश्रम में मां की प्रतिमा स्थापित कर पांच दिनों तक विशेष पूजा होती है। बंगीय पद्धति से होने वाली इस पूजा में देशभर से अनुयायी शामिल होते हैं। शहर के और स्थानों पर भी प्रतिमाएं रखी जाती हैं।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्र में ही दुर्गा पूजा की धूम रहती है। गली-मुहल्लों में पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा होती है। देश की आजादी के बाद से आनंदमयी आश्रम में शारदीय नवरात्र की तरह चैत्र नवरात्र में भी धूमधाम से पूजा होती है। आश्रम के सचिव रतन माथुर ने बताया कि 1944 में इस आश्रम की नींव चैत्र नवरात्र में ही पड़ी थी। 

आजादी के बाद से माता आनंदमयी ने यहां चैत्र नवरात्र में पूजा शुरू कराई। उन्होंने बताया कि आश्रम के चंडी मंडप में इस बार भी मां दुर्गा के अलावा मां सरस्वती, लक्ष्मी, गणेश व कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भजन कीर्तन और आश्रम में पढ़ रही बच्चियां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगी। पूजा में दिल्ली, हरिद्वार, कोलकाता आदि शहरों से अनुयायी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा विश्वनाथ मंदिर की कालिका गली में आचार्य महेश मिश्र की ओर से 26 साल से मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा होती है। मां शारदा आश्रम चेतमणि, गीता सोसाइटी रमापुरा आदि इलाकों में भी छोटी-बड़ी देवी प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं।

शेर तो कहीं घोड़े पर सवार होंगी देवी
वासंतिक नवरात्र के लिए मूर्तियां आकार ले रही हैं। खोजवां स्थित कारखाने में मां दुर्गा को शेर पर तो किसी प्रतिमा में घोड़े पर सवार हैं। मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि आदि बंगलाचाल की मूर्तियों की मांग है। इसमें मां लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश व कार्तिकेय जी की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएंगी।

दुर्गा पूजा के लिए अभी से मूर्तियों के आने लगे ऑर्डर
दुर्गा पूजा अक्तूबर में पड़ रही है। मगर दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण के लिए अभी से मूर्तिकारों के पास ऑर्डर आने लगे हैं। शहर के एक दर्जन मूर्तिकारों के पास 50 से अधिक आर्डर आ चुके हैं। अभिजीत विश्वास ने बताया कि बनारस के पुराने पूजा पंडालों की समितियों ने ऑर्डर दे दिया है। लखनऊ, मध्यप्रदेश से भी बुकिंग कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें