फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ‘हम सबने ठाना है, जल को बचाना है...’ पानी संरक्षण की ली गई शपथ; डोर-टू-डोर की जाएगी अपील

Thu, 18 Apr 2024 11:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: पानी की कमी आए दिन होती आ रही है। गर्मियों में पानी की दिक्कत और भी बढ़ जाती है। इसको लेकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया था। इस दौरान छात्राओं को पानी बचाने की अपील के साथ तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजी से गिरते जा रहे भूजल स्तर, दैनिक कार्यों में पानी की कमी, जरूरत के हिसाब से पानी का इस्तेमाल और व्यर्थ में इसकी बर्बादी के प्रति जागरूकता को लेकर भैरवनाथ स्थित श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने पानी की बर्बादी न करने की अपील की गई। कार्यक्रम में श्री स्वामीनारायण मंदिर के महंत स्वामी संत श्री प्रेम स्वरूप दास ने कहा कि इस अपील को आगे बढ़ाने हेतु डोर-टू-डोर अपील के करने की जरूरत है। 

लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार राय के साथ संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता पांडे, कोषाध्यक्ष नंद कुमार ‘टोपी वाले’ के नेतृत्व में पानी बचाने के लिए शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन


चिंता का विषय है पानी की कमी
वक्ताओं ने कहा कि देश में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरनाक होगा। बेंगलुरु जैसी झीलें भी नगरी जल संकट से जूझ रही हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी जल-संकट की विकराल स्थित है। इस पर आज ही से विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें