फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध संबंध के शक में प्रेमिका की हत्या, रातभर भागता रहा आरोपी; पुलिस को भी किया था फोन

Sat, 02 May 2026 01:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही सभी पहलुओं को स्पष्ट कर लिया जाएगा। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन
मनोज शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद यादव गली में 35 वर्षीय पूनम शर्मा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या अवैध संबंध के शक में की गई। आरोपी मनोज शर्मा ने गला दबाकर पूनम की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसे शक था कि पूनम किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी। साथ ही पूनम अपने दोनों बच्चों को अपने साथ रखना चाहती थी, जिससे विवाद बढ़ गया था।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी पूरी रात पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर भागता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। काफी मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन हरिश्चंद्र घाट पर मिली, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के दौरान आरोपी मृतका का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया था, जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पूनम शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
पुलिस पूछताछ में आरोपी मनोज शर्मा (50) ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पूनम से नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद पूनम अपने पति किशन विश्वकर्मा, निवासी जैतपुरा, और दो बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने लगी थी। पूनम पेशे से ब्यूटीशियन थी और उसकी शादी करीब 18 वर्ष पहले हुई थी।

मनोज शर्मा मूल रूप से तिलभांडेश्वर का निवासी है और तीन भाइयों में से एक है। जनवरी माह में वह पूनम और अपने भाई सुनील के साथ औरंगाबाद यादव गली में एक मकान में किराये पर रहने लगा था। वह आसपास के लोगों को पूनम को अपनी पत्नी बताता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें