फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की पिटाई सहन नहीं कर सकी प्रेमिका, भाई-बहन की तरह रहने को हुई तैयार

Thu, 28 May 2020 08:42 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
पिटाई। (डेमो)
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के एक थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबाव बनाकर प्रेमी-प्रेमिका को भाई-बहन घोषित करवा दिया। साथ ही प्रेमी को इस शर्त पर छोड़ा कि दोनों भाई बहन की तरह रहेंगे। यदि दोबारा बातचीत करते हुए पकड़े गए तो प्रेमी युवक को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी युवती के घर वालों को हुई तो उसका निकाह कहीं और करवा दिया गया। शादी के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका आपस में बातचीत करते रहे।


इसकी जानकारी युवती के पति को हुई तो ससुराल में काफी विवाद हुआ और बाद में युवती को उसके पति ने तलाक दे दिया। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका पुन: आपस में मिलने लगे। इस पर लड़की के घरवालों ने थाने में इसकी शिकायत की इस पर पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में प्रेमिका के सामने ही पुलिस प्रेमी को पीटने लगी। युवती इसे सहन नहीं कर सकी और उसने पुलिस को रुकने को कहा। इस पर पुलिस की ओर से शर्त रखी गई कि अब से वे दोनों आपस में भाई-बहन की तरह से रहेंगे।

प्रेमी को बचाने के लिए युवती तैयार हो गई। दोनों ने थाने में पुलिसवालों के समक्ष इस नए रिश्ते के लिए कागजात पर दस्तखत किए। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इस दौरान युवती के घरवाले मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें