आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में बुधवार रात छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बनकट जगदीशपुर में प्रिया(17) पुत्री राजेश बुधवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद अंदर से कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब तक मामले की जानकारी हुई वो फंदे से झूल गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसओ आनंद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा ने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। किसी बात कर परिजनों की डांट से नाराज होकर ऐसे कदम उठा लिया है।