बताया जाता है कि छात्रा दौड़ के बाद रुकी और बैठ गई। जैसी ही वह बैठी अचानक बेहोश हो गई। स्कूल में मौजूद लोग छात्रा को तुरंत सीएचसी रेवती ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में पहुंची छात्रा की मां सुशीला देवी और छोटा भाई पिंटू का रोते-रोते बुरा हाल था। सूचना पर पहुंचे एसआई सदानंद यादव ने घटना की जानकारी ली। उधर, परिजनों के जुटने पर विचार विमर्श के बाद परिजन बालिका का शव लेकर चले गए।