फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल कर निर्वस्त्र हुई युवती: फर्जी पुलिस अफसर बनकर 10.62 लाख ऐंठा, साइबर क्राइम थाने में मुकदमा

Sat, 01 Jun 2024 07:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी की साइबर पुलिस इस घटना के बाद एक बार फिर अलर्ट मोड में है। चौबेपुर थाना पुलिस ने मिली जानकारी पर साइबर सेल विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
साइबर पुलिस अलर्ट। - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सोनही बर्थरा निवासी 48 वर्षीय सुभाष चंद्र यादव को एक युवती ने दो बार निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल की। इसके बाद फर्जी पुलिस अफसर ने सुभाष चंद्र यादव को अर्दब में लेकर 10 लाख 62 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए। सुभाष की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सुभाष ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर एक लड़की निर्वस्त्र होने लगी और वीडियो बना लिया। उसके बाद एक बार फिर वीडियो कॉल कर उसने ऐसा ही किया। कुछ दिन बाद एक वीडियो कॉल और आई। वीडियो कॉल करने वाले ने खुद को डिप्टी एसपी गौरव मल्होत्रा बताया। 

कहा कि आपके अश्लील वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हो रहे हैं। फिर, उसने पूछा कि वीडियो डिलीट करना है क्या? हां कहने पर उसने संजय सिंह का मोबाइल नंबर दिया। संजय सिंह ने वीडियो डिलीट करने की बात कहकर तीन लाख 12 हजार रुपये लिए। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने फिर राजेश कुमार का नंबर दिया और उसके खाते में एक लाख 54 हजार 500 रुपये का भुगतान करने को कहा। इसके बाद त्रिलोक सिंह के खाते में एक लाख 58 हजार रुपये का भुगतान कराया गया। गौरव मल्होत्रा ने फिर फोन किया और क्राइम ब्रांच की टीम भेजकर वीडियो कॉल करने वाली लड़की को गिरफ्तार करने के लिए दो लाख 50 हजार रुपये लिया। 

गौरव ने बताया कि लड़की को गिरफ्तार कर होटल लाया गया था, लेकिन उसने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद दो अलग-अलग खातों में ढाई-ढाई लाख रुपये का भुगतान कराया। सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर जालसाजों के चंगुल में बुरी तरह से फंस गए हैं तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

दादा-पोते के खाते से 20 लाख रुपये हड़प लिए
वाराणसी के सुसुवाही, हैदराबाद गेट निवासी चंद्र प्रकाश सिंह और उनके दादा को साइबर जालसाजों ने 20 लाख रुपये की चपत लगा दी। चंद्र प्रकाश सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके पास 28 मई को क्वाइन डीसीएक्स नामक कंपनी से कॉल आया। 

उन्होंने आठ लाख रुपये दो बार में कंपनी के पक्ष में आरटीजीएस कराया। इसके बाद दादाजी चंद्रमा सिंह के खाते से 12 लाख रुपये का आरटीजीएस 29 मई को कराया। उसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है तो उन्होंने अपना पैसा कंपनी से वापस मांगा। इस पर उन्हें कहा गया कि आप 18 लाख और लगाएंगे तो 36 लाख निकाल पाएंगे। नहीं तो आपका पैसा डूब जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें