फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंसा थाना के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। युवती ने जंसा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रोहनिया, चंदापुर निवासी विकास कन्नौजिया ने शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मिर्जापुर स्थित एक मंदिर में शादी करने का नाटक किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने विकास कुमार, विशाल और एक अन्य के खिलाफ मुुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

किशोरी के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने पर गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 12 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम सहेली के घर गई थी और वापस लौटते समय गांव के ही एक युवक ने घेर लिया और छेड़छाड़ कर जबरदस्ती किया। शोर मचाने पर जब लोग जुटे तो आरोपी भाग निकला। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर घर में घुसकर पिटाई
बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप पर पानी लेने गई किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर घर में घुसकर किशोरी और उसके परिजनों की पिटाई की। पीड़िता का आरोप है कि नौ जूून की देर शाम घर के पास ही हैंडपंप पर पानी लेने गई तो मौजूद दो युवकों ने फब्तियां कसीं और फिर छेड़छाड़ करने लगे। यह बात परिजनों को मालूम चली तो युवक भाग गए। इसके बाद सात की संख्या में लाठी डंडे से लैस होकर आए और घर में घुसकर मारा पीटा। मारपीट में परिवार के छह सदस्यों को चोटे आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें