फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती ने शादी से किया इनकार तो युवक ने गला रेतकर मार डाला, मां के सामने तड़पकर बेटी ने तोड़ा दम

Thu, 29 Jul 2021 12:39 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में युवती की शादी रिश्तेदारी में एक युवक से तय थी। किसी बात को लेकर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मनमुटाव को शांत करने के लिए युवक ने युवती को पुल के पास बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हत्या की सनसनीखेज वारदात से लोग सहम गए। युवती की शादी रिश्तेदारी में एक युवक से तय थी। किसी बात को लेकर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मनमुटाव को शांत करने के लिए युवक ने युवती को पुल के पास बुलाया। मां के साथ पहुंची युवती का युवक ने गला रेतकर मार डाला। मां के सामने बेटी की तड़प तड़प कर मौत हो गई।

विज्ञापन


मामला आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर पुल के पास बुधवार शाम चार बजे का है। वह अपनी मां के साथ युवक से मिलने आई थी। मां के मौके से हटते ही युवक ने युवती की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विवाद समाप्त करने के बहाने बुलाया

शहर के कोट बाजबहादुर मोहल्ले की 25 साल की युवती की शादी रिश्तेदारी के ही एक युवक से तय थी। दोनों फोन पर बातचीत भी करते थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया तो युवती ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद समाप्त करने के बहाने युवक ने युवती को बद्दोपुर पुल के पास बुलाया। बुधवार को शाम चार बजे युवती अपनी मां के साथ बद्दोपुर पुल के पास पहुंची।

बातचीत करते हुए युवक उसे कुछ दूर ले गया। मां की आंखों से ओझल होते ही उसने युवती का गला धारदार हथियार से रेत दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां ने बेटी को जमीन पर तड़पते देखा तो शोर मचाने लगी। आसपास पशु चरा रहे लोग दौड़े तो युवक बाइक से मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना के बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें