अक्तूबर 2020 में आरोपी पप्पू उर्फ भुवर ने कंपाउंडर मित्र पप्पू मौर्या से मिलकर युवती का गर्भपात करा दिया। पप्पू उर्फ भुवर के घर शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के परिजन गए तो उसके परिवार वालों ने शादी करने से मना कर दिया। गाली गलौज व धमकी देने का भी पीड़िता ने युवक के परिवार वालों पर आरोप लगाया है।
घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी और पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से न्याय की गुहार लगाई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंत में पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इस संबंध में सीओ संजय वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में पप्पू उर्फ भुवर और पप्पू मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।