हेलो... मैं बोब्बी बोल रही हूं। मेरी सहेलियों ने मुझे मार पीटकर कमरे में बंद कर दिया है। मोबाइल भी छीन लिया है। मेरी तबीयत बहुत खराब हो चुकी है। मुझे यहां से जल्दी निकालो, नहीं तो ये सब मुझे मार डालेंगी...। उक्त बातें सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ज्ञानती देवी की पुत्री बोब्बी ने फोन पर कहीं। ज्ञानती की पुत्री अपनी सहेलियों के साथ पांच अगस्त को घूमने के लिए दिल्ली गई थी। दिल्ली जाने के बाद तब से उसका मोबाइल बंद चल रहा है। मां ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया है।