फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की दबंगई: बैरियर हटाने से मना करने पर बोली- पापा दरोगा हैं, देख लूंगी; सिपाही के पैर पर चढ़ाई स्कूटी

Mon, 26 Aug 2024 02:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एक स्कूटी सवार युवती की दबंगई का मामला सामने आया है। युवती ने महिला सिपाही के मना करने के बावजूद बैरियर हटा दी। इतना ही नहीं उसने महिला सिपाही के पैर पर स्कूटी चढ़ाते हुए आगे बढ़ गई। 
विज्ञापन
महिला सिपाही के पैर पर स्कूटी चढ़ाकर आगे बढ़ गई युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रथयात्रा चौराहा पर एक महिला सिपाही के मना करने के बावजूद स्कूटी सवार एक युवती बैरियर हटा दी। इसके बाद गालीगलौज करते हुए बोली कि पापा हमारे दरोगा हैं, तुमको देख लूंगी। फिर महिला सिपाही के पैर पर स्कूटी चढ़ा कर तेजी से आगे बढ़ गई। प्रकरण को लेकर महिला सिपाही ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यह है मामला
कमिश्नरेट की अपराध शाखा में तैनात गुंजा विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर उनकी ड्यूटी रथयात्रा चौराहे पर लगी थी। ड्यूटी के दौरान ही मना करने के बावजूद बैरियर हटाकर और उन्हें धक्का देकर स्कूटी सवार एक युवती अंदर आने की कोशिश की। इसके बाद स्कूटी सवार युवती गालीगलौज करते हुए बोली कि पापा हमारे दरोगा हैं, तुम्हें देख लेंगे। फिर स्कूटी उनके पैर चढ़ा कर युवती तेजी से निकल गई।

स्कूटी चढ़ने के चलते महिला सिपाही के पैर में चोट लग गई। गुंजा ने बताया कि स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर गाजीपुर जिले के पारा, मालिकपुरा निवासी उपेंद्र नाथ राय की बेटी अन्नू राय के नाम से है। इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें