फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ऑनलाइन भोजन मंगाने के चक्कर में युवती ने गंवाए 95 हजार, ये एक गलती पड़ गई जेब पर भारी

Sun, 08 Jan 2023 12:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फूड कंपनी की साइट से ऑनलाइन भोजन मंगाना युवती को भारी पड़ गया। तय समय पर आर्डर आया नहीं और कुछ रुपये खाते से कट गए। इसके बाद युवती ने ऐसी गलती की जिससे 95 हजार रुपये की चपत लग गई। 
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूड कंपनी की साइट से ऑनलाइन भोजन मंगाना युवती को भारी पड़ गया। युवती ने चितईपुर थाने में साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। चितईपुर थाना अंतर्गत महामनापुरी कॉलोनी निवासी स्नेहा कंडमपुल्ली के अनुसार एक जनवरी को वह ऑनलाइन फूड कंपनी की साइट पर भोजन का आर्डर किया। इस बीच आर्डर आया नहीं और कुछ रुपये खाते से कट गए।

विज्ञापन


इसके बाद उसने गूगल से संबंधित बैंक का टोल फ्री नंबर निकाला। कॉलर राहुल ने एक लिंक भेजा और उस लिंक पर क्लिक करते ही खाता संख्या और ओटीपी डाली। इसके बाद खाते से चार जनवरी को 95 हजार रुपये कट गए। चितईपुर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें