फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सिर पर गिरे मार्बल के टुकड़े से घायल बच्ची ने तोड़ा दम, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ था दर्दनाक हादसा

Sat, 12 Aug 2023 01:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के छोटी गैबी में तीन मंजिला मकान की छत से गिरे मार्बल के टुकड़े घायल बच्ची ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। वो कोमा की हालत में बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थी। छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के छोटी गैबी में तीन मंजिला मकान की छत से गिरे मार्बल के टुकड़े की चपेट में आने से घायल बच्ची ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। सिर में गहरी चोट लगने से किशोरी कोमा में चली गई थी। बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थी। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां की हालत बेसुधों जैसी है। उनके करुण-क्रंदन से अस्पताल परिसर में मौजूद लोग भी मर्माहत हो गए। 

विज्ञापन


प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के भदोहवा कला निवासी संतोष जायसवाल सिगरा क्षेत्र स्थित होटल में मैनेजर हैं। सिगरा थाना क्षेत्र के छोटी गैबी में किराये के मकान में सपरिवार रहते हैं।  संतोष की बेटी कोमल जायसवाल सिद्धगिरी बाग स्थित भारतीय शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है।
ये भी पढ़ें: बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म और हत्या के दोषी को उम्रकैद, सात साल पहले हुआ था जघन्य अपराध

तीन मंजिला मकान की छत से बंदर ने गिराया था मार्बल

बीते 8 अगस्त को वह स्कूल गई तो पता चला कि छुट्टी है। दोपहर एक बजे वह पैदल ही घर लौटने लगी। घर से सौ मीटर पहले ही तीन मंजिला मकान के पास से जैसे ही वह गुजरी कि अचानक छत से मार्बल का टुकड़ा कोमल के सिर पर गिर गया। जानकारी पाकर पहुंचे परिजन आसपास के लोगों की मदद से कोमल को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में छात्रा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। कोमल दो बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बहन काजल कक्षा 9 में पढ़ती है। छोटा भाई निखिल कक्षा 5 का छात्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें