मिर्जापुर जिले के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के दीवान घाट पर सोमवार की सुबह गंगा में स्नान करते समय तीन लोग डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने दो लोगों को बचा लिया लेकिन एक युवती डूब गई। जिसकी तलाश की जा रही है।
वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के चनवारे गांव का एक परिवार सोमवार सुबह विंध्याचल दर्शन के लिए आए थे। दर्शन से पहले सभी लोग दीवान घाट पर स्नान करने गए थे।
ये भी पढ़ें : बलिया : नहाने गए दो युवक डूबे, दोनों को ढूंढने में जुटे लोग
दीवान घाट पर स्नान करते समय 18 वर्षीय प्रिया शर्मा गहरे जल में जाने से डूबने लगी। उसे डूबता देख परिवार के दो अन्य लोग उसे बचाने गए तो वह भी डूबने लगे। शोर मचाने पर पहुंचे मल्लाहों ने दोनों लोगों को बचाया, पर प्रिया शर्मा डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबी प्रिया शर्मा की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें : बकरीद में लोगों ने नमाज अदा की, एक-दूसरे को गले लग कर दी बधाई