फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दर्दनाक हादसाः ददरी मेले में झूले से गिरकर युवती की मौत  

Sun, 09 Dec 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी में बलिया के ददरी मेले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मेले में चर्खी पर झूला झूलते समय एक युवती असंतुलित होकर गिर गई। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बांसडीरोड थाना क्षेत्र के टघरौली गांव निवासी रानी कुमारी (18) पुत्री रविंद्र नाथ अपनी चाची और बुआ के साथ मेले में गई थी। चर्खी झूले पर झूलने के लिए बैठने गई। ज्योंही चर्खी का झूला चला वह अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गई। यह देख मेले में अफरातफरी मच गई और परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जानकारी होते ही मेला प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल युवती का जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी के पिता लखनऊ में दरोगा के पद पर तैनात हैं और मां गीता देवी गांव की प्रधान हैं।
विज्ञापन


सूचना पर जिला अस्पताल में सीओ अरुण सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ददरी मेला में चर्खी के झूला से गिर कर युवती की मौत होने के बाद मेले में हड़कंप मच गया। मेले में कुल छह स्थानों पर लगे चर्खी झूला के संचालकों ने चर्खी को बंद कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें