परिवार वालों की तहरीर पर युवक गिरफ्तार
- फोटो : demo
चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र के एक गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध एक किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने परिवार के लोगों संग किशोरी को इलाज के लिए नवीन प्राथमिक केंद्र सैयदराजा भेजा।
हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है। परिवार के लोगों ने शुक्रवार को प्रेमी युवक के खिलाफ कंदवा थाने में तहरीर दी।
क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कुलदीप कुकरेली ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का विकास यादव नामक युवक से एक वर्ष से प्रेम चल रहा था।
गुरुवार की देर शाम किशोरी के परिवार वालों ने उसे युवक से बात करते देख डांटा तो किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। किशोरी की देर रात मौत हो गई।