फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करने पर युवती ने चप्पल से पीटा, युवक के परिजनों ने घर पर बोला धावा

Thu, 26 Apr 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विरोध करने पर परिवार के लोगों की भी की पिटाई
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव की युवती को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। मनबढ़ों ने युवती के घर पर धावा बोलकर न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि विरोध करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।  
विज्ञापन


सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बारात आई थी। गांव की महिलाएं बारात में द्वारपूजा देखने गई थीं। द्वारपूजा के बाद महिलाएं घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में सुनसान स्थान पर युवक ने एक युवती के साथ छेड़खानी की। लड़की के मुताबिक, वह पैदल घर जा रही थी। तभी पीछे से यह मनचला उस पर गंदे कमेंट्स करने लगा।

लड़की ने मना किया लेकिन मनचले ने अपनी हरकत जारी रखी। तब लड़की ने हिम्मत दिखाई। रुककर मनचले युवक के पास गई, पैर से चप्पल निकाला और दे दनादन उसकी पिटाई शुरू कर दी।  पिटाई करते हुए शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़कर पहुंच गए।
विज्ञापन


मौके की नजाकत को भांपते हुए आरोपी युवक फरार हो गया। सुबह कानोंकान यह खबर युवक के परिवार के लोगों को चली। उसकी युवती द्वारा चप्पल से पिटाई की बात पर युवक के परिवार वाले खफा हो गए।

उन्होंने लाठी डंडे के साथ बुधवार को दिन में युवती के घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पानी मांगने घर में गई तो दबोच लिया, किया दुष्कर्म

बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

21 अप्रैल को हुई इस घटना को पहले लोगों गांव में पंचायत कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी तो बुधवार को लड़की के साथ उसकी मां थाने पहुंची और तहरीर दी।  

युवती की मां ने कहा है कि 21 अप्रैल को दोपहर पड़ोस का युवक उनकी बेटी से पानी मांगा। बेटी पानी लेकर उसके घर में गई तो युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया।

युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह पड़ोसी के घर में गई तो आरोपी युवक उसे धक्के देकर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने राजन प्रजापति के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी युवक घर से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें