आजमगढ़ स्थित एसपी ऑफिस के बाहर बुधवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक बाइक सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी से एक युवती सरेराह झगड़ा करने लगी। बीच सड़क पर युवती और महिला की भिड़ंत देख वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जब पूछताछ की तो मामला एकदम सनसनीखेज निकला। युवती ने आरोप लगाया कि बाइक सवार युवक शादी का झांसा देकर सात माह तक दुष्कर्म करता रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दरअसल, तरवां थाना क्षेत्र में डायल 100 का सिपाही चंद्रभान यादव तरवां क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पूर्व पीड़िता द्वारा की गई इस शिकायत पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
azamgarh
- फोटो : amar ujala
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र की युवती का आंशू गुप्ता नामक युवक से विवाद चल रहा था। 27 मार्च 2017 को युवती ने आंशू के खिलाफ तरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक आंशू से बचने के लिए उसने डायल 100 में फोन किया तो मदद के लिए आने वाली टीम में चंद्रभान यादव भी था।
4 of 6
azamgarh
- फोटो : amar ujala
बातचीत के दौरान चंद्रभान ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। युवती से बात करते हुए शादी का झांसा देकर युवती का कई बार शारीरिक शोषण किया। युवती का आरोप है कि सिपाही के कप्तानगंज थाने पर ट्रांसफर हो जाने पर उसने शादी की बात की तो सिपाही चंद्रभान ने इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
5 of 6
सस्पेंड
सोमवार को पीड़िता ने एसपी से सिपाही की शिकायत की तो एसपी ने मंगलवार की शाम को सिपाही चंद्रभान को निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों पक्षों को बुधवार को बुलाया। बुधवार को सिपाही अपनी पत्नी के साथ एसपी दफ्तर जा रहा था कि गेट पर ही युवती मिल गई।
इस दौरान सिपाही की पत्नी और युवती के बीच एसपी दफ्तर गेट पर ही नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। हंगामा खड़ा होने पर एसपी ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पीड़ित युवती इससे पूर्व भी क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा चुकी है।