फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं ः गिरिराज

Mon, 15 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने जेएनयू प्रकरण पर कहा कि देश के स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त लोेगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वे रविवार को सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी अब बताएं कि देश में सहिष्णुता है या नहीं। समाज के एक तबके को खुश करने के लिए कांग्रेस राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि आजम खां को देश के संविधान पर भरोसा नहीं है। वह जेएनयू प्रकरण में सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
बिहार की नीतीश सरकार पर भी पर उन्होंने हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में लूट, हत्या और अपहरण की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। मुख्यमंत्री बिहार की जनता को स्पष्ट करें कि वहां सरकार वे चला रहे हैं या कोई और।
 मुंबई आतंकी घटना के गुनहगार हेडली के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इशरत जहां को नीतीश ने बिहार की बेटी बताया था। कहा कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति नहीं है।
विज्ञापन

देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए इस पर देशव्यापी बहस की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें