फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बकरी चोरी के आरोप में दो किशोरों को पीटकर निर्वस्त्र घुमाने के मामले में तीन गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2019 01:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के कांशीराम आवास कॉलोनी में बकरी चोरी के आरोप में दो किशोरों की पिटाई करने और उनका हाथ बांध कर निर्वस्त्र घुमाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों से पूछताछ कर प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में हाथ बांधे दो किशोरों को निर्वस्त्र कर कांशीराम आवास कॉलोनी में घुमाया जा रहा था और उन्हें लोग घेरे हुए थे।

मामला एसएसपी आनंद कुलकर्णी की जानकारी में आया तो उन्होंने एएसपी डॉ अनिल कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया। देर रात पुलिस ने कांशीराम आवास कॉलोनी में छापेमारी कर सविता सोनकर, उसके पति मंगरू और महेंद्र को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डॉ. अनिल ने बताया कि बकरी चोरी का आरोप लगा कर दो किशोरों की पिटाई की गई थी। प्रकरण को लेकर मनोज कुमार की तहरीर पर शिवपुर थाने में छह नामजद और अज्ञात के खिलाफ किशोरों से मारपीट करने, अफवाह फैलाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें