फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसी उपचुनाव मतगणना: 11 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती 

Wed, 23 Oct 2019 08:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी उपचुनाव के वोटों की गिनती के लिए कलेक्ट्रेट में बुधवार को कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर ने ईवीएम मशीन से की जाने वाली मतों की गिनती के बारे में जानकारी दी। कहा कि मतगणना स्थल पर कार्मिक के साथ ही कोई भी इलेक्ट्रनिक डिवाइस लाना प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह आठ बजे से होने वाली घोसी विधान सभा उप चुनाव की मतगणना की तैयारी के संबंध में प्रेक्षक रैनथीलेंग रैपथॉप  की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला रैपथॉप ने बताया कि  मतगणना स्थल के 200 मीटर परिधि के अंदर प्राइवेट, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने ईवीएम मशीन को दिखाकर मतगणना से संबंधित जानकारी दी। बताया कि मतगणना हाल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस जैसे मोबाइल फोन,  कैमरा, वीडियों रिकार्डिंग संचार के अन्य साधन ले जाना वर्जित है। सभी कार्मिकों के टेबुल पर स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाएगी, मतगणना से संबंधित होगी। कार्मिकों को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंच जाना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतगणना में सर्व प्रथम पोस्टल बैलेट पेपरों की गणना की जाएगी। बताया कि ईवीएम मशीन को सावधानीपूर्वक उसके सील को पार्टी एजेंटों के सामने खोले। इस  अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक सहित सभी मतगणना कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें