मऊ जिले के घोसी विधानसभा के उपचुनाव में कुल ग्यारह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4,23,952 मतदाता आज करेंगे। इनमें 1,9,5094 महिलाएं तो 2,28,454 पुरुष मतदाता शामिल हैं। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
उपचुनाव में बसपा से अब्दुल कय्यूम अंसारी, कांग्रेस से राजमंगल यादव, भारतीय जनता पार्टी से विजय कुमार राजभर, भाकपा से शेख हिसामुद्दीन, भासपा से नेबुलाल, पीस पार्टी से फोजैल अहमद, निर्दलीय के रुप में सपा समर्थित पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के अलावा जितेंद्र सिंह चौहान, दिलीप कुमार वर्मा, शरदचंद, रामभवन भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
इनके भाग्य का फैसला करने के लिए कुल 4,23,952 मतदाता अपने मत का उपयोग सोमवार को ईवीएम मशीन में कर सकते हैं। महिला मतदाताओं के सापेक्ष 33360 अधिक पुरुष मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।