फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राशन दुकानदारों से वसूली की सूची वायरल, फरवरी में कोटेदारों से वसूले 2.04 लाख 

Mon, 22 Feb 2021 11:44 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गरीबों का पेट भरने के लिए सरकार की तरफ से मिल रहे राशन से अधिकारियों की जेब भर रही है। कासिमाबाद विकासखंड के राशन दुकानदारों ने वसूली लिस्ट  सोशल मीडिया पर वायरल कर इसका खुलासा किया है। कोटेदारों से अनाज पर प्रति क्विंटल 35 रुपये की वसूली की सूची वायरल होने से तहसील में हड़कंप है।

विज्ञापन


वायरल लिस्ट पिछले साल जनवरी, फरवरी के साथ जुलाई एवं अगस्त की बताई जा रही है। इस सूची में 70 कोटेदारों के नाम के सामने वसूली की गई धनराशि अंकित है। सूची में एमआरपी जैसे कोड लिखे गए हैं। इन्हीं कोड से बिचौलिया प्रति माह वसूल की गई धनराशि को तहसील के संबंधित विभाग के एक बड़े अधिकारी के पास पहुंचाते हैं।

 

मीटिंग में मिठाई के लिए भी हिसाब

विज्ञापन

सूची के अनुसार जनवरी में एक लाख 91 हजार 850 रुपये की वसूली हुई। फरवरी में कुल 81 राशन दुकानदारों से दो लाख चार हजार चार सौ रुपये की नकद वसूली हुई है। इसी तरह जुलाई और अगस्त में भी वसूली की गई है। अगस्त की वसूली सूची में कुछ खर्च भी दर्ज किए गए हैं।  इसमें मीटिंग में मिठाई के लिए पांच सौ रुपये के साथ साहब को 25 हजार दिए जाने का विवरण है।  
वसूली से संबंधित वायरल सूची संज्ञान में नहीं है। अगर यह सूची सही मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - भारत भार्गव, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें