फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Triple Murder: ट्रिपल मर्डर का आरोपी अभय गिरफ्तार, मां-बाप-बहन को कुल्हाड़ी से काटकर ली थी जान

Fri, 01 Aug 2025 01:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Triple Murder: गाजीपुर तिहरे हत्याकांड का आरोपी अभय पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसने अपनी माता- पिता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। 
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड का आरोपी अभय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलियां गांव की यादव बस्ती में बहन और माता-पिता को कुल्हाड़ी से काटकर तीन हत्या करने का आरोपी अभय उर्फ भुट्टन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को चौकिया तिराहा के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


इस वजह से की थी हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन कुसुम यादव की पहली शादी जैतपुरा गांव में हुई थी। वहां शादी टूट गई। इसके बाद उसकी दूसरी शादी की गई। वहां भी रिश्ता खराब करके कुसुम मायके आ गई। यहां पिता को मेरे खिलाफ खड़ा कर दिया। पिता ने कुसुम के नाम जमीन रजिस्ट्री कर दिया। मुझे बर्बाद करने पर तुली थी। इसी वजह से कुल्हाड़ी से हमला कर माता- पिता और बहन कुसुम की हत्या कर दी थी। 

27 जुलाई को हुई थी वारदात
डिलियां गांव की यादव बस्ती में रविवार की दोपहर में गांव में सबकुछ सामान्य था लेकिन बहन के नाम पर खेत किए जाने से नाराज अभय ने दो मिनट के अंदर करीब 15 फीट के दायरे में बहन, पिता और मां की लाशें बिछा दी थीं। उसने हेलमेट पहने घर पहुंची बहन को दौड़ाकर खेत में कुल्हाड़ी से वार कर मारा था। इसके बाद माता-पिता की भी जान ले ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें