फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: ट्रैक्टर पर बाहर निकला था पुआल, बाइक सवार इंटर्न डॉक्टर की गई जान

Sat, 14 Nov 2026 01:48 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के रविंद्रपुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात पुआल लदे ट्रैक्टर से टकराकर 27 वर्षीय इंटर्न डॉक्टर डॉ. नवदीप सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। वह दोस्त को स्टेशन छोड़कर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
गाजीपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के गोरा बाजार स्थित रविंद्रपुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात पुआल लदे ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार डॉ. नवदीप सिंह कुशवाहा (27) की मौत हो गई। वह दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर लदा पुआल चारों तरफ से बाहर निकला हुआ था और उसकी एक ही लाइट जल रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। नवदीप माता-पिता के इकलौते बेटे थे और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे थे।

विज्ञापन


रूस से की थी एमबीबीएस की पढ़ाई
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि गंगा विशुनपुर छावनी लाइन निवासी डॉ. नवदीप करीब एक साल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने दो साल पहले रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।

शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। रविंद्रपुरी कॉलोनी में गिट्टी-बालू की दुकान के सामने उनकी बाइक सामने से आ रहे पुआल लदे ट्रैक्टर से टकरा गई।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

बाहर निकले पुआल से टकराई बाइक
परिजनों के अनुसार, ट्रैक्टर पर चारों तरफ पुआल लदा था। इसका काफी हिस्सा बाहर निकला हुआ था। ट्रैक्टर की एक ही लाइट जल रही थी। इसी दौरान बाइक बाहर निकले पुआल से टकरा गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।

स्थानीय लोगों ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन गंभीर रूप से घायल नवदीप को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार का इकलौता बेटा था नवदीप
नवदीप के पिता चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मां सुषमा देवी और बहन बिनी कुशवाहा का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक की पहचान करने के लिए पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें