फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: झोपड़ी में सोने जा रहे 90 वर्षीय वृद्ध पर सांड ने किया हमला, मौत

Sat, 14 Nov 2026 01:39 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र के सबुनिया गांव में शुक्रवार रात झोपड़ी में सोने जा रहे 90 वर्षीय शिवशंकर चौहान पर सांड ने हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की मांग की है।

 

विज्ञापन
सांड का हमला, वृद्ध की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सबुनिया गांव में शुक्रवार की रात झोपड़ी में सोने जा रहे 90 वर्षीय वृद्ध पर सांड ने हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


झोपड़ी में घुसकर सांड ने किया हमला
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, सबुनिया गांव निवासी बेचू चौहान ने तहरीर दी कि उनके पिता शिवशंकर चौहान (90) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद झोपड़ी में सोने जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे अचानक एक सांड झोपड़ी में घुस गया और उन पर हमला कर दिया। इससे शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर जुटे ग्रामीण, नहीं बच सकी जान
हमले की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वृद्ध को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। शिवशंकर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके दो बेटे हैं। इनमें एक बेटा बाहर रहकर निजी नौकरी करता है, जबकि बेचू गांव में ही रहते हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

छुट्टा पशुओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता
घटना के बाद ग्रामीणों में छुट्टा पशुओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गांवों और सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं से आए दिन दुर्घटनाओं और हमलों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं में भेजने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें