फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डंपर की टक्कर से टावर वाहन के बकेट से नीचे गिरा नगर पालिका का लाइनमैन, मौत; आरोपी चालक भागा

Sat, 16 May 2026 10:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: जिले में हाईवे किनारे स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय नगर पालिका के लाइनमैन की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर टावर वाहन को घसीटता ले गया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी वाहन पर हो रहा था काम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: जमानिया  कोतवाली क्षेत्र के राजपुर पोखरा मोहल्ले में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शनिवार की दोपहर डंपर की टक्कर से टावर वाहन के बकेट में काम कर रहे नगर पालिका परिषद में तैनात लाइनमैन रमाशंकर शर्मा उर्फ छोटू (47) की मौत हो गई। वह हाईवे स्थित स्ट्रीट लाइटों को बकेट टावर वाहन में सवार होकर दुरुस्त कर रहे थे। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामसजन नागर ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे नगर पालिका की टीम हाईवे के किनारे खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने में जुटी थी। बकेट टावर वाहन में नपा कर्मी लाइनमैन हरपुर गांव निवासी रमाशंकर शर्मा उर्फ छोटू (47) स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने टावर वाहन में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, डंपर बकेट टावर वाहन को करीब 20 से 30 मीटर तक घसीटता ले गया।

मचा कोहराम

इधर, बकेट में खड़े होकर काम कर रहे कर्मी रमाशंकर शर्मा उर्फ छोटू सीधे नीचे वाहन के डाले में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सहकर्मी चालक अफजाल, लाइनमैन दयाराम, गुल्लू गुप्ता और शिवम प्रधान घायल रमाशंकर को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, हादसे के बाद लोगों ने डंपर को रोक लिया, लेकिन उसका चालक भारी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक को चिह्नित किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बिलख पड़े परिजन
हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। नगर पालिका कर्मी रमाशंकर की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी कुंती देवी और तीनों पुत्रियां नेहा, अन्नू व कुमकुम सहित परिजन दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मृतक के दरवाजे पर जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष फरवरी माह में ही एक अन्य सड़क हादसे में रमाशंकर के भाई शिवशंकर शर्मा की भी मौत हो गई थी। भाई के जाने के बाद से रमाशंकर ही अपने परिवार के साथ-साथ अपने भाई के परिवार के लिए सहारा थे। वह दोनों परिवारों के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा थे। रमाशंकर की असमय मौत से अब दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें