फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर मर्डर केस: दो अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, बिहार-झारखंड में हत्यारों की तलाश

Sun, 18 Oct 2020 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर किसान की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बीते 14 अक्तूबर को त्रिभुवन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने अब कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कप्तान डॉ ओमप्रकाश सिंह ने हत्या में नामजद दोनों अपराधियों शनि और ढोलक पर रविवार को 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही बदमाशों की तलाश तेज हो गई है। हत्यारों की तलाश में पुलिस महकमे ने दिन रात एक कर दिया हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हत्यारों की खोज करने के लिए कुल पांच टीमें बनाई गई हैं। जिसकी मॉनीटरिंग खुद एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी कर रहे हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए अपराधियों को शरण देने वालों के यहां ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं।


इतना ही नहीं पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर महकमे के तेज-तर्रार और अनुभवी इंस्पपेक्टरों की कईं टीमें बिहार और झारखंड के लिए रवाना की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक। - फोटो : अमर उजाला
सैदपुर कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि शनि के उपर सैदपुर थाने में हत्या, रंगदार और गैंगस्टर कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। जबकि देवचंदपुर निवासी ढोलक उर्फ आनन्द सिंह के खिलाफ रंगदारी और मारपीट के कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें