फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : पांच वर्षीय मासूम समेत चार और कोरोना पॉजिटिव, मरीज के संपर्क में आने से युवक हुआ संक्रमित 

Wed, 15 Jul 2020 08:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

कोविड केयर सेंटर में दो मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की देर शाम पांच वर्षीय मासूम समेत चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें एक युवक मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। जबकि तीन को संदिग्ध मानकर जांच कराई गई थी। इसके अलावा दो मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें एंबुलेंस से घर भेजा गया। 

विज्ञापन


जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 433, स्वस्थ 361, एक्टिव 66 व छह की मौत हो चुकी है। भदौरा ब्लाक के दिलदारनगर के रहने वाले एक व्यक्ति व पांच वर्षीय मासूम की तबीयत खराब होने पर स्वैब की जांच कराई गई थी। जबकि नगर के फुल्लनपुर निवासी एक महिला का भी स्वैब संदिग्ध मानते हुए भेजा गया था। जबकि रेलवे कॉलोनी का एक युवक कोरोना मरीज के संपर्क में आया था। 


उसने स्वैब की जांच जिला अस्पताल में स्थापित ट्रू-नॉट मशीन से कराई थी। इन सभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल टीम ने सभी को उपचार के लिए सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया। साथ ही वहां भर्ती दो मरीजों के स्वस्थ होने पर एंबुलेंस से घर पहुंचाया गया। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि मेडिकल मोबाइल यूनिट से 16 जुलाई को शहर के एमएच इंटर कालेज, टाउन हॉल और सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संदिग्धों के स्वैब की सैंपलिंग कराई जाएगी। आमजन भी मेडिकल मोबाइल यूनिट के पास पहुंचकर अपने स्वैब की सैंपलिंग करा सकते हैं।

जनपद में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि दो संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें एंबुलेंस द्वारा घर छोड़ा गया है। - डा.जीसी मौर्या, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें