फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में तिरंगा लहराएगी गाजीपुर की बेटी, यूपी से चुनी जाने वाली वह अकेली

Fri, 16 Jun 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
अन्नया राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीन में 17 जून से शुरू हो रहे ब्रिक्स गेम में गाजीपुर की बेटी राष्ट्रीय वालीबॉल टीम की ओर से खेलेगी। राष्ट्रीय टीम के लिए यूपी से चुनी जाने वाली वह अकेली खिलाड़ी हैं।  गाजीपुर की बेटी रेवतीपुर के धन्नीराय पट्टी निवासी राजेश राय की पुत्री अन्नया राय का चयन राष्ट्रीय टीम  में हुआ है।  
विज्ञापन


अनन्या गुरुवार की शाम चीन के लिए रवाना हो गई। वॉलीबाल खिलाड़ी अन्नया चीन में भी अपना दम-खम दिखाएगी और गाजीपुर  ही नहीं देश का नाम रौशन करेगी। अनन्या को अक्तूबर में बनारस में अमर उजाला के नारी सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया था।

चीन में होने वाले ब्रिक्स गेम के लिए 23 मई को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में चयन ट्रायल हुआ था। इसमें गाजीपुर जिले के रेवतीपुर के धन्नीराय पट्टी निवासी अन्नया राय सहित देश से 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, लेकिन चीन के इस ब्रिक्स गेम में 12 खिलाड़ियों को ही हिस्सा लेना था।
विज्ञापन


इसके लिए 14 जून को फाइनल ट्रायल हुआ। इस में उत्तर प्रदेश से सिर्फ अनन्या राय का चयन किया गया। खेल में भारत के साथ ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका और चीन की टीमें भाग लेंगी। इस गेम में अनन्या का चयन होने पर जिलेवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

अनन्या के पिता राजेश राय रुद्रपुर के एकौना थाने के सराव गांव स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। वह परिवार के साथ रुद्रपुर में ही रहते हैं। अनन्या का जन्म 21 जुलाई 1998 को हुआ था। उसकी प्रारंभिक शिक्षा रुद्रपुर में हुई।

वह बचपन से ही वॉलीबाल खेलने की शौकीन थी। सबसे पहले उसका चयन वीरबहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में हुआ था। यहां से उसने इंटर की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान वह कई प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

वर्ष 2014 में अंडर 17 में उसने थाईलैंड में खेल का प्रदर्शन किया था। अनन्या लखनऊ के साई स्पोर्ट्स हास्टल में रहकर वॉलीबाल का अभ्यास कर रही है। अब अनन्या के चीन दौरे से जनपद के खिलाड़ियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें