उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को गाजीपुर के सीएमओ समेत दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
ऐसे अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2425 पहुंच गई है। इनमें से 1777 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक 21 मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 627 पहुंच गई है।
शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में सीएमओ समेत दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य महकमे में अफरा-तफरी का आलम रहा। फिलहाल दोनों संक्रमित को होम आइसोलेट करने के साथ मेडिकल टीम निगरानी कर रही है।
अब टीम सीएमओ के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुटी हुई है, जिससे संक्रमण का फैलाव नहीं हो सके। इस संबंध में महामारी नोडल डॉ उमेश कुमार ने बताया कि सीएमओ समेत दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।