फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : दवा लेने गए व्यक्ति पर गिरा मकान का बारजा, हुई मौत

Fri, 24 Apr 2020 08:11 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के बिरनो थानांतर्गत नसरतपुर गांव में शुक्रवार की शाम अचानक मकान का बरजा गिरने से हीरा राम (50) निवासी बरेंदा की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हीरा दवा लेने के लिए नसरतपुर गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां गया था। वह बाहर बैठकर अपने नंबर के आने की प्रतीक्षा कर रहा था। उसी दौरान फोरलेन पर स्थित नंदलाल यादव के मकान का बरजा अचानक कर गिर गया जिसमें दबकर हीरा राम की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर बरेंदा गांव में हीरा की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। धीरे धीरे सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गई। मृतक मजदूरी का काम करता था। उसके तीन पुत्र हैं और तीनों गुजरात में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। तीनों लॉकडाउन में गुजरात मे फंसे हुए हैं। मृतक की पत्नी कलावती देवी का रो -रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सलील स्वरूप आदर्श ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें