सोनभद्र पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गाज़ियाबाद पुलिस के साथ मिलकर चार ट्रक कफ सिरप की खेप बरामद की थी। तस्करी में शामिल सात आरोपी भी पकड़े गए थे। उनके पास से एक क्रेटा कार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए थे। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के तार बांग्लादेश तक जुड़े हैं। सोनभद्र से बिहार, झारखंड और बंगाल के रास्ते कफ सिरप वहां भी भेजा जाता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में अन्य जानकारी जुटाने में लगी है।
बता दें सोनभद्र पुलिस में गत बीते 18 अक्टूबर की रात चुर्क मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक कफ सिरप पकड़ा था, जिसे चिप्स से भरे कार्टून के पीछे छिपा कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इसकी छानबीन तेज की तो कई अहम जानकारियां हाथ लगी। इसके आधार पर ही शनिवार की रात रांची से एक और ट्रक कफ सिरप पकड़ा गया।