फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बनारस के घाटों पर टीका चंदन लाने वालों की भरमार, तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन से की हटाने की मांग

Sat, 22 Jul 2023 08:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी तीर्थ पुरोहित संघ ने शनिवार को दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा मंदिर में बैठक की। पुरोहितों ने घाटों पर टीका लगाने वालों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। कहा कि ऐसे लोगों की कोई पहचान नहीं है, ये सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। 
विज्ञापन
काशी तीर्थ पुरोहित संघ की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तीर्थ पुरोहित संघ ने शनिवार को दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा मंदिर में बैठक की। पुरोहितों ने घाटों पर टीका लगाने वालों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। कहा कि ऐसे लोगों की कोई पहचान नहीं है, ये सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। पर्यटकों व दर्शनार्थियों के मोबाइल, पर्स और अन्य सामान चोरी हो रहे हैं।

विज्ञापन


पुरोहितों ने प्रशासन से इन तत्वों को घाटों से खदेड़ने और घाटों पर पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की। साथ ही अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया। संघ के अध्यक्ष कन्हैया त्रिपाठी ने कहा कि घाटों पर टीका-चंदन लगाने, दान-दक्षिणा लेने का अधिकार तीर्थ पुरोहितों का है।
ये भी पढ़ें: शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को दरोगा ने पीटा, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सिखाया सबक
विज्ञापन


पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण होने के बाद ऐसे तत्वों की भरमार हो गई है। कई बार ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। फिर भी सुनवाई नहीं हुई। बैठक में जगदीश पांडेय, संजय पांडेय, रामाश्रय पांडेय, जगदीश चौबे, नीरज, शनी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें