फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 13 दिन की चित्र प्रदर्शनी में महान विभूतियों का जीवन दर्शन जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। 13 दिनों की प्रदर्शनी को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने उत्तर और दक्षिण की विभूतियों का जीवन दर्शन जाना। चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में अवधि में दर्शकों के मध्य चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेताओं प्रीति, उजाला सरोज, प्रशांत प्रजापति, श्रेया शुक्ला, शिवांगी, कृति कश्यप, दिया,समेत सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान दिए गए।
विज्ञापन

चित्र प्रदर्शनी में सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, प्रयासों एवं योजनाओं को भी दर्शाया गया है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा हाल में श्रम सुधार के लिए बनाए गए कानून, विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं पर जीएसटी के दरों को कम करने के लिये किए गए प्रयासों की जानकारी दर्शकों और जनसामान्य के लिए प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी जय सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी देखने वालों में उत्साह रहा। प्रदर्शनी में केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक डॉ. लालजी एवं पीआईबी के मीडिया एवं संचार अधिकारी प्रशांत कक्कड़, भारत भूषण तिवारी, प्रदीप राजभर, अर्चित, विनीत कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें